टोंक महोत्सव-2023:रंगोली, मेहंदी एवं म्यूजिकल व्हील चैयर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
टोंक। जिला प्रशासन के सहयोग एवं अंजुमन सोसायटी खानदाने अमिरिया और टोंक महोत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किये जा रहे टोंक महोत्सव के कार्यक्रमों के तीसरे दिन शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित अरबी फारसी शोध संस्थान में रंगोली, मेहंदी एवं म्यूजिकल व्हील चैयर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कोठी नातमाम विद्यालय के उप प्रधानाचार्य अब्दुल मुनीम खान ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समसा की अतिरिक्त निदेशक सुशीला करनानी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी पन्नालाल बैरवा, महिला एवं बाल विकास की उप निदेशक एवं एपीआरआई के पूर्व निदेशक मुजीब अता आजाद ने इन प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों को इस तरह की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते रहना चाहिए। इस तरह की प्रतियोगिताओं में भागीदार बनने से बच्चों में रचनात्मक कौशल का विकास होता है।
उप प्रधानाचार्य ने बताया कि टोंक महोत्सव कार्यक्रम की रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम वर्ग में अनीता माथुर, मुन्नी, सीता, नाहिद, ममता एवं हारून द्वितीय वर्ग में पदमा, अनीता, आशा, उषा, गीता एवं पूजा ने भाग लिया। इसी तरह तृतीय वर्ग में संतोष, संगीता, सुमन, राधा, रूकमणी एवं संतरा ने हिस्सा लिया। रंगोली प्रतियोगिता की निर्णायक भूमिका में स्मिता शर्मा, अरूणा सोनी, कोमल अग्रवाल एवं सोनिया राजावत ने ग्रुप प्रथम को प्रथम स्थान, गु्रप द्वितीय को तृतीय एवं ग्रुप तृतीय को द्वितीय स्थान का विजेता घोषित किया।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार मेहंदी प्रतियोगिता की निर्णायक हेमा शर्मा, सुधा लोढ़ा, सीता बजाज, रेखा जाजू एवं भावना जैन ने मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अंतिमा अग्रवाल, द्वितीय प्रिया वदेरिया एवं आफरीन जहान तथा तृतीय स्थान पर खुशनिदा तथा नादिया सदफ को विजेता घोषित किया।
आज होगा इन कार्यक्रमों का आयोजन
उप प्रधानाचार्य अब्दुल मुनीम खान ने बताया कि टोंक महोत्सव के चौथे दिन 23 दिसंबर को अरबी फारसी शोध संस्थान में रात्रि 8 बजे मुशायरा होगा। उन्होंने बताया कि मुशायरे में ख़लील गुमान फ़िरोजाबादी, अफ़जल इलाहाबादी, आगरा की शायरा आरेफा शबनम, अनवर अमन, मेरठ के वारिस वारसी, मध्य प्रदेश के ताबिश नय्यर एवं टोंक के डॉ. जिया टोंकी जैसे स्थानीय शायर मुशायरे में शिरकत करेंगे।


0 Response to "टोंक महोत्सव-2023:रंगोली, मेहंदी एवं म्यूजिकल व्हील चैयर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन"
एक टिप्पणी भेजें