अतिक्रमण और नॉनवेज की दुकान का विरोध:कॉलोनिवासियों ने जताया विरोध, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम
(रिपोर्टर:विशाल पारीक)
भीलवाडा | मंदिर के पास नॉनवेज की दुकान बंद करवाने और मस्जिद के अतिक्रमण को रोकने के लिए कॉलोनीवासियों ने एकत्रित होकर प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। मामला शहर की संतोष कॉलोनी का है। कॉलोनी में गोसिया मदरसा (मस्जिद) के निकट खाली सरकारी जमीन पर 10 से 12 फीट तक नींव खोदकर पक्का निर्माण करने और अतिक्रमण की नीयत से अनधिकृत गेट खोलने के विरोध में क्षेत्रवासी आज ज़िला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और विरोध-प्रदर्शन किया।
क्षेत्रवासी तेजेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर एक बार काम रुकवाया लेकिन पुलिस के जाने के बाद फिर से निर्माण कार्य शुरू किया गया है। 48 घंटे में कार्रवाई नहीं होने पर वहां मूर्ति स्थापना की चेतवानी दी।
क्षेत्रवासियों ने अतिक्रमण रोकने के साथ ही कॉलोनी में मंदिर के निकट नॉनवेज की दुकान खोलने का भी विरोध किया है। नॉनवेज दुकान से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। इन दुकानों को तत्काल प्रभाव से बंद करवाने की मांग की है।

0 Response to "अतिक्रमण और नॉनवेज की दुकान का विरोध:कॉलोनिवासियों ने जताया विरोध, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम"
एक टिप्पणी भेजें