Advertisement

 ट्रेलर नागदी बाध में गिरा चालक की दर्दनाक मौत

ट्रेलर नागदी बाध में गिरा चालक की दर्दनाक मौत


जहाजपुर (आज़ाद नेब) | थाना क्षेत्र के नागदी बाध सगस बाबा मोड पर पर एक असंतुलित सीमेंट से भरा ट्रेलर बेकाबू होकर बाध में जा गिरा बाद लोगों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को बचाने के राहत कार्य में जुटी वहीं 6 घण्टे की कड़ी मस्कत के बाद क्रेन की सहायता से ट्रेलर में फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला गया बाद पुलिस ने मृतक ट्रेलर चालक के शव को चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया।


जहाजपुर थाना अधिकारी धर्मेश दायमा ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती देर रात असंतुलित होकर सीमेंट से भरा एक ट्रेलर नगदी बाध सगस बाबा मोड के पास ट्रेलर सहित बांध में कूद गया जिसकी ट्रेलर के नीचे दबने से ट्रेलर ड्राइवर की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मृतक के शव को ट्रेलर से बाहर निकलवाया और मृतक के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया। आज सुबह मृतक खाना पिता बंशी बारेठ के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

0 Response to " ट्रेलर नागदी बाध में गिरा चालक की दर्दनाक मौत"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status