Advertisement

पेंशनर्स का भौतिक सत्यापन 31 दिसंबर 2023 तक

पेंशनर्स का भौतिक सत्यापन 31 दिसंबर 2023 तक

 टोंक। सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशनर्स को अपना वार्षिक भौतिक सत्यापन 31 दिसंबर 2023 तक कराना अनिवार्य है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन पेंशनर्स ने अपना भौतिक सत्यापन नहीं कराया है वह अपना भौतिक सत्यापन रविवार, 31 दिसंबर 2023 तक आवश्यक रूप से कराएं। भौतिक सत्यापन के अभाव में पेंशनर्स को पेंशन राशि का भुगतान नहीं किया जाएगा।

                              ऐसे कराए पेंशन सत्यापन
पेंशनर्स अपने नजदीकी ई-मित्र कियोस्क पर जाकर बायो मेट्रिक मशीन के माध्यम से अपने अंगुली की छाप के द्वारा वार्षिक भौतिक सत्यापन करा सकते है। यदि किसी पेंशनर्स की अंगुली की छाप सही नहीं आने या किसी अन्य कारण से सत्यापन नही हो रहा है तो भौतिक सत्यापन आईरिस स्कैन से भी करवाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि दोनों प्रक्रियाओं से भी सत्यापन नहीं होने की स्थिति में पेंशनर्स उपखण्ड अधिकारी एवं विकास अधिकारी के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपनी अन्य सूचनाओं के आधार पर भौतिक सत्यापन करा सकते है।
ऐसे पेंशनधारी जो अत्यधिक वृद्ध एवं शारीरिक अस्वस्थता के कारण वार्षिक भौतिक सत्यापन करवाने के लिए घर से बाहर जाने में असमर्थ है तो ऐसे पेंशनर्स मोबाईल ऐप (राजस्थान सोशल पेंशन और आधार फेस आरडी) के माध्यम से घर बैठे ही वार्षिक भौतिक सत्यापन करवाने की सुविधा दी गई है। इसकी सुनिश्चिता उपखंड अधिकारी एवं विकास अधिकारी करंेगे। 

0 Response to "पेंशनर्स का भौतिक सत्यापन 31 दिसंबर 2023 तक"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status