टोंक महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
शुक्रवार, 22 दिसंबर 2023
Comment
(रिपोर्टर:अशोक शर्मा)
टोंक | टोंक महोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को सआदत पवेलियन में क्रिकेट प्रतियोगिता, खलील क्लब में टेनिस, डॉ. भीमराव अंबेडकर जिला खेल स्टेडियम मंे बैडमिंटन एवं अरबी फारसी शोध संस्थान में पंजा लड़ाना प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। पूर्व अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एवं कोठी नातमाम विद्यालय के उप प्रधानाचार्य साहिबजादा अब्दुल मुनीम खान ने बताया कि मुख्य अतिथि नवाब आफताफ अली खान एवं एपीआरआई के पूर्व निदेशक मुजीब अता आजाद ने इन प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया।इस अवसर आफताफ अली खान ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमें शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ्य रखते है। खेल में हार एवं जीत से खिलाड़ी निराश नहीं हो। खिलाड़ी खेल भावना से खेलों में अपनी भागीदारी निभाएं। सही मागदर्शन से खेलों में भी कैरियर बनाया जा सकता है। खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे खिलाड़ियों ने खेलों के दौरान खूब उत्साह दिखाया।
उप प्रधानाचार्य ने बताया कि बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रथम संजय चौधरी, मनीष सक्सेना एवं द्वितीय स्थान पर सुमित चौधरी एवं संदीप सक्सेना रहे। इसी तरह आर्म रेसलिंग में प्रथम नोमान, उमेर, तुषार, दीपक चौधरी एवं द्वितीय स्थान पर धनराज, कुलदीप, निजाम, दिलखुश एवं मोईन अली रहे। टेनिस प्रतियोगिता में सरवत खान, कन्हैयालाल गुर्जर, सादी, यासिर, अनूषा, मरियम, फराज एवं हम्माद ने भाग लिया।
आज होगा इन कार्यक्रमों का आयोजन
पूर्व अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अब्दुल मुनीम खान ने बताया कि टोंक महोत्सव के तीसरे दिन 22 दिसंबर को सुबह 11 बजे एपीआरआई में रंगोली, मेहंदी एवं म्यूजिकल व्हील चैयर प्रतियोगिता एवं रात्रि 8 बजे चारबैत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

0 Response to " टोंक महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन"
एक टिप्पणी भेजें