सेवानन्द महाराज के निर्वाण दिवस में उमडे श्रद्धालु
शुक्रवार, 22 दिसंबर 2023
Comment
(रिपोर्टर: लक्ष्मी चंद शर्मा )जामडोली | गांव हरभांवता के अद्वैत आश्रम में गुरुवार को सेवानंदजी महाराज का निर्वाण दिवस संत बालकानंदजी महाराज के सानिध्य में मनाया। श्रद्धालु शिवदयाल गुर्जर, एडवोकेट दयाराम गुर्जर, जितेंद्र लांगडी, जीएसएस अध्यक्ष राजाराम लांगडी, शिवराज लांगडी, नंदलाल लांगडी, शंकर लांगडी सहित अनेक श्रद्धालु ने बताया कि स्वामी श्रीसेवानंद महाराज का निर्वाण दिवस के उपलक्ष्य पर बुधवार को रात्रि सत्संग का आयोजन हुआ जो देर रात चला। गुरुवार को दोपहर गुरुपूजन के बाद महाआरती के बाद पंगत महाप्रसादी का वितरण किया। कार्यक्रम में टोंक, सवाईमाधोपुर, करौली, दौसा, जयपुर, भीलवाडा, बूंदी, झालावाड सहित पूरे राजस्थान, मध्यप्रदेश व उतरप्रदेश से श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान प्रधान रामअवतार लांगडी, श्रीदेवनारायण मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष फूलचंद लांगडी, भाजपा नेता रतनदीप गुर्जर, मुरलीधर मीणा, श्रीदेवनारायण मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महामंत्री एडवोकेट सवाईभोज गुर्जर, कजोड़ लांगडी, अर्जुनसिंह गुर्जर मसूदा, देवराज लांगडी, सीताराम गुर्जर, रामलाल मास्टर, शिवचरण डीलर, रामजीलाल गुर्जर, आशाराम गुर्जर, श्योपाल गुर्जर, रामस्वरूप लांगडी, बाबूलाल मण्डालिया, राजाराम कसाणा सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।

0 Response to " सेवानन्द महाराज के निर्वाण दिवस में उमडे श्रद्धालु"
एक टिप्पणी भेजें