Atal Bihari Vajpayee Birth Anniversary: खास तरीके से BJP मनाएगी राजनीति के शिखर पुरुष का जन्मदिन, PM Modi भी करेंगे पुष्पांजलि अर्पित
सोमवार, 25 दिसंबर 2023
Comment
तीन बार प्रधानमंत्री रहे अटल जी ने 1999 में पाकिस्तान की सेना द्वारा कारगिल की चोटियों पर कब्जा किए जाने के बाद जून में आपरेशन विजय को हरी झंडी दी। 1998 में पोखरण परीक्षण कराकर खुद को साहसी और सशक्त नेता के तौर पर स्थापित किया। 1992 में पद्म विभूषण और 2015 में भारत रत्न से सम्मानित किए गए। 16 अगस्त 2018 को दुनिया को अलविदा कह गए।
HIGHLIGHTS
- अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 1924 में आज ही मध्यप्रदेश में हुआ था।
- 1951 में बनी जनसंघ पार्टी के संस्थापक सदस्यों में एक रहे।
अटल का सफर...
कवि, पत्रकार और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 1924 में आज ही मध्यप्रदेश में हुआ था। ग्वालियर के विक्टोरिया कालेज से स्नातक किया । राजनीति शास्त्र में स्नातकोत्तर के लिए कानपुर के डीएवी कालेज गए। यहां उनके पिता ने भी दाखिला लिया और दोनों हास्टल के एक ही कमरे में रहते थे। 1942 में 16 साल की उम्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रिय सदस्य बने।
1951 में बनी जनसंघ पार्टी के संस्थापक सदस्यों में एक रहे। 1975 में लगी इमरजेंसी के दौरान जेल गए। 1977 में विदेश मंत्री होने के नाते उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिंदी में भाषण दिया। ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय नेता थे। वे वीर रस के कवि थे। उनकी कविताएं निराशा और अंधकार में उम्मीद और रोशनी की लौ जलाती हैं।

0 Response to "Atal Bihari Vajpayee Birth Anniversary: खास तरीके से BJP मनाएगी राजनीति के शिखर पुरुष का जन्मदिन, PM Modi भी करेंगे पुष्पांजलि अर्पित"
एक टिप्पणी भेजें