MP Cabinet Expansion: मोहन मंत्रिमंडल का विस्तार आज, कैबिनेट में दिखेगा मोदी का फॉर्मूला; राजभवन में दिलाई जाएगी शपथ
सोमवार, 25 दिसंबर 2023
Comment
MP Cabinet मंत्रिमंडल विस्तार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का फॉर्मूला देखने को मिलेगा। कोई कोटा सिस्टम नहीं होगा। लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर संसदीय क्षेत्रवार प्रतिनिधित्व दिया जा सकता है। वहीं मंत्रिमंडल में जातीय और क्षेत्रीय समीकरण भी देखने को मिलेगा। सूत्रों का कहना है कि मंत्रिमंडल में वरिष्ठ नेताओं की तुलना में नए चेहरों को अधिक मौका दिया जाएगा।
HIGHLIGHTS
- वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शपथ समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक की
- कोई कोटा सिस्टम नहीं होगा।
शीर्ष नेतृत्व से हरी झंडी मिलने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पार्टी स्तर पर तैयारी शुरू हो गई है। वहीं, शासन स्तर पर भी शपथ समारोह की तैयारी की जा रही है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम राजभवन में दोपहर साढ़े तीन बजे होगा। मुख्यमंत्री सोमवार को सुबह साढ़ नौ बजे राज्यपाल मंगुभाई पटेल से भेंट करेंगे और शपथ लेने वालों को सूची सौंपेंगे।मंत्रिमंडल विस्तार को अंतिम रूप देने के लिए मुख्यमंत्री शनिवार शाम को ही दिल्ली पहुंच गए थे। रविवार देर शाम उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की। मंत्रियों के नामों की सूची पर सहमति बन गई है। नड्डा से मुलाकात के बाद दिल्ली में मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि सोमवार को दोपहर साढ़े तीन बजे विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे।
इधर, मुख्य सचिव वीरा राणा ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शपथ समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक की। मुख्यमंत्री सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे राज्यपाल से भेंट करने के बाद वे सुबह 11 बजे इंदौर जाएंगे, जहां कनकेश्वरी मैदान में मुख्यमंत्री अमृत-2 प्रोजेक्ट के तहत 1700 करोड़ से नर्मदा के चतुर्थ चरण की योजना की घोषणा व जलूद में लगने वाले करीब 300 करोड़ के सोलर प्लांट के साथ ही 427 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ-भूमिपूजन करेंगे।

0 Response to "MP Cabinet Expansion: मोहन मंत्रिमंडल का विस्तार आज, कैबिनेट में दिखेगा मोदी का फॉर्मूला; राजभवन में दिलाई जाएगी शपथ"
एक टिप्पणी भेजें