Advertisement

संजीवनी मुहुर्त में होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, ज्योतिषी बोले- पीएम के लिए ऐसा रहेगा ये समय

संजीवनी मुहुर्त में होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, ज्योतिषी बोले- पीएम के लिए ऐसा रहेगा ये समय


22 जनवरी को अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 84 सेकंड का अति सूक्ष्म मुहूर्त होगा, जिसमें रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. इसको लेकर ज्योतिषाचार्य का कहना है कि यह मुहूर्त प्रधानमंत्री के लिए भी शुभकारी होगा. मुख्य रूप से रामजी के लिए मुहूर्त निकाला है और इसमें प्रधानमंत्री के लिए भी अच्छा संजोग बैठ रहा है।

जयपुर(का.स)। सैकड़ों वर्षों का इंतजार उन 84 सेकेंड में सिमट जाएगा, जब रामलला के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में बने नवनिर्मित राम मंदिर में किया जाएगा। 22 जनवरी को यह वक्त दोपहर 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से शुरू होकर 12 बजकर 30 मिनट और 32 सेकंड के बीच का होगा, जब पूजन स्थल पर अक्षत छोड़ा जाएगा। यह मुहूर्त किसी और ने नहीं, बल्कि राम मंदिर का शिलान्यास और विश्वनाथ धाम के लोकार्पण का मुहूर्त निकालने वाले ज्योतिषाचार्य द्राविण बंधु ने निकाली है। खास बातचीत में ज्योतिषाचार्य द्राविण बंधु, पंडित विश्वेश्वर शास्त्री द्राविण और पंडित गणेश्वर शास्त्री द्राविण ने बताया कि मुहूर्त निकालने के लिए नियमों पर विचार किया गया है. तिथि, वार, लग्न और नक्षत्रों पर विचार करके दिया गया है।विक्रम संवत 2080 शालिवाहन शक 1945 पौष शुक्ल 12 सोमवार, मृगशीर्ष नक्षत्र, ऐन्द्र योग, बालव करण, आनन्द योग दिनांक 22 जनवरी 2024 को मेष लग्न में वृश्चिक नवांश में राम मूर्ति स्थापना का अतिसूक्ष्म मुहूर्त है. 


मुहूर्त प्रधानमंत्री के लिए भी शुभकारी

इसका समय दोपहर 12 बजकर 29 मिनट और 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड यानि टोटल समय 84 सेकंड तक का होगा।उन्होंने बताया कि योग ऐसा बन रहा है कि मंदिर कायम रहेगा। मंदिर का आयु भी काफी लंबा है।भगवान की कृपा से ऐसा लग्न मिला है। यह मुहूर्त प्रधानमंत्री के लिए भी शुभकारी होगा। मुख्य रूप से रामजी के लिए मुहूर्त निकाला है और इसमें प्रधानमंत्री के लिए भी अच्छा संजोग बैठ रहा है।

0 Response to "संजीवनी मुहुर्त में होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, ज्योतिषी बोले- पीएम के लिए ऐसा रहेगा ये समय"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status