Advertisement

राजस्थान कैबिनेट पर नया अपडेट, सीपी जोशी बोले - अभी बनेगा छोटा मंत्रिमंडल

राजस्थान कैबिनेट पर नया अपडेट, सीपी जोशी बोले - अभी बनेगा छोटा मंत्रिमंडल

 

Rajasthan cabinet New update : राजस्थान कैबिनेट पर नया अपडेट। श्रीगंगानगर में राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि अभी छोटा मंत्रिमंडल आएगा, बाद में विस्तार किया जाएगा। इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों और जनता में चर्चाओं का बाजार गरम हो गया।

(रिर्पोटर:राजेश खंडेलवाल)

जयपुर। राजस्थान कैबिनेट का विस्तार कब होगा। मौजूद वक्त में राजस्थान के मुख्यमंत्री और दो डिप्टी सीएम चुन लिए गए हैं। राजस्थान कैबिनेट के विस्तार पर राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने एक बड़ा बयान दिया। करणपुर विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को प्रचार के लिए श्रीगंगानगर पहुंचे राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि अभी छोटा मंत्रिमंडल आएगा, बाद में विस्तार किया जाएगा। यह बात यह इशारा कर रही है कि छोटा मंत्रिमंडल में अनुभवी और दिग्गज नेताओं को जगह मिलने की कम संभवानाएं है। श्रीगंगानगर में मीडिया से बात करते हुए सीपी जोशी ने कहा उनके लिए करणपुर विधानसभा चुनाव काफी अहमियत रखता है।कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांकने की जरूरत राजस्थान मंत्रिमंडल के गठन पर कांग्रेस के उठाए सवाल पर तीखा जवाब देते हुए सीपी जोशी ने कहा कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांकने की जरूरत है। अभी तक कांग्रेस, नेता प्रतिपक्ष तक तय नहीं कर पाई है। जबकि राजस्थान में मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्रियों का शपथ ग्रहण हो चुका है और अब जल्द ही मंत्रिमंडल का भी गठन हो जाएगा। इस मंत्रिमंडल में सभी वर्गों को जगह दी जाएगी।

पर क्या हुआ जनता ने उन्हें नकार दिया

श्रीगंगानगर में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि भाजपा के लिए हर चुनाव महत्वपूर्ण है। हम जनता के लिए काम करने में विश्वास करते हैं। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने कई हथकंडे अपनाए थे, पर क्या हुआ जनता ने उन्हें नकार दिया। राज्य की जनता ने कांग्रेस की गारंटियों को दरकिनार करते हुए पीएम मोदी पर विश्वास जताया।

करणपुर सीट को भी जीतेगी भाजपा

कांग्रेस को आइना दिखाते हुए सीपी जोशी ने कहा देश की जनता सपने नहीं, बल्कि हकीकत बुनती है। यही वजह है वो मोदी को चुनते हैं। भाजपा करणपुर सीट को भी जीतेगी। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव में भी हम पिछली बार से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेंगे।

0 Response to "राजस्थान कैबिनेट पर नया अपडेट, सीपी जोशी बोले - अभी बनेगा छोटा मंत्रिमंडल"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status