गौवंश अवशेष मिलने से मची खलबली। विधायक सहित गौ सेवक पहुंचे मौके पर
पीपलू।टोंक के बनास नदी क्षेत्र में रविवार सुबह गौवंश के रक्त रंजित अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक सहित आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए। इस दौरान घटना स्थल पर तमाशबीनों की खासी भीड़ जमा रही। भाजपा के नेताओं ने इस घटना की निंदा करते हुए घटना की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
सदर थाना क्षेत्र के संरवराबाद बनास नदी क्षेत्र गौ वंश के रक्त रंजीत अवशेष पड़े होने की सूचना मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। देखते ही देखते घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा होने लगी। सूचना मिलने पर टोंक जिला पुलिस अधीक्षक राजश्री राज, एएसपी आदर्श चौधरी,बरोनी थाना प्रभारी ओमप्रकाश, तहसीलदार रामधन गुर्जर सहित जिले का पुलिस प्रशासन घटना स्थल पर पहुंच गया। पुलिस ने वहां पड़े गौवंश के अवशेषों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। इस घटना की जानकारी होते ही निवाई पीपलू विधायक रामसहाय वर्मा, टोंक भाजपा प्रत्याशी अजीत सिंह मेहता, भाजयुमो जिला अध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा, सहित कई गौ सेवक सहित अन्य नेताओं ने मौके पर पहुंचकर इस घटना की घोर निंदा करते हुए मामले की जांच करा आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि अभी गौ वंश की संख्या स्पष्ट नहीं हो सकी है। हालांकि उन्होंने इस घटना की जांच करा आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की बात कही है। क्षेत्र में गौवंश के वध होने की घटनाएं अक्सर प्रकाश में आती रहती हैं। पहले भी इस तरह के मामले होते रहे हैं।



0 Response to "गौवंश अवशेष मिलने से मची खलबली। विधायक सहित गौ सेवक पहुंचे मौके पर"
एक टिप्पणी भेजें