जिले के पीपलू उपखंड का लाल देश की राजधानी दिल्ली में कर रहा है क्षेत्र का नाम रोशन
(रिर्पोटर:ओपी शर्मा)
टोंक। देश की राजधानी नई दिल्ली में श्रीलाल बहादुर शास्त्री संस्कृत विद्यापीठ, केन्द्रीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित विद्यालय सम्बद्धता कार्यक्रम में पीपलू उपखण्ड क्षेत्र के शिक्षाविद् एवं पर्यावरणविद् सुनील कुमार चन्देल अतिथी एवं मुख्य वक्ता के रूप शामिल हुए, जहाँ कार्यक्रम में चन्देल का अड्वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में चन्देल ने संस्कृत भाषा के महत्व को बताते हुए कहा कि संस्कृत भाषा हमारी संस्कृति एवं राष्ट्रवाद का प्रतिबिम्ब है, अपने ओजस्वी भाषण में उन्होंने बताया कि संस्कृत भारतदेश की पहचान है । वर्तमान समय में भी संस्कार एवं राष्ट्र प्रेम की भावनाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए संस्कृत का प्रचार-प्रसार आवश्यक हैं । चन्देल ने विद्यालय सम्बद्धता कार्यक्रम में संस्कृत भाषा के माध्यम से होने वाले अनेक राष्ट्रीय विकास के पहलुओं पर भी प्रकाश डाला । गौरतलब रहें कि उत्कृष्ट शिक्षाविद् चन्देल विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के विभिन्न पदों पर रहते हुए समाज उत्थान के विकास के कार्यों में निरंतर लगे रहते हैं। चन्देल को उनके इन अनेक सामाजिक कार्यों के लिए कई बार सम्मानित किया जा चुका है । चन्देल वर्तमान में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र नई दिल्ली में राजकीय शिक्षक के रूप में में कार्यरत हैं। कार्यक्रम में शिक्षक डॉक्टर विकासए गौरव, शमसेर सिंह, सूबेदार राम सिंह, अशोक, कविता, सौम्या रन्जन, मिथिलेश, जतिन, नीरज एवं सूरज आदि शिक्षक मौजूद थे।

0 Response to "जिले के पीपलू उपखंड का लाल देश की राजधानी दिल्ली में कर रहा है क्षेत्र का नाम रोशन"
एक टिप्पणी भेजें