विश्व णमोकार दिवस मनाया
टोंक। आदिनाथ शुभकामना परिवार पुरानी टोंक द्वारा रविवार को विश्व णमोकार दिवस मनाया गया। शुभकामना परिवार की संयोजक मधु लुहाडिय़ा ने बताया कि प्रात: भगवान आदिनाथ, चंद्रप्रभु पाश्र्वनाथ, शांतिनाथ, नेमिनाथ एवं जिनवाणी माता का भक्ति भाव के साथ पूजन किया गया, तत्पश्चात चंद्र प्रभु नसिया में णमोकार महामंत्र का जाप करते हुए परिक्रमा लगाई, भगवान चंद्र प्रभु की पूजा करते हुए श्री जी के चरणों में अष्ट द्रव्य जल, चंदन, अक्षत, पुष्प, नैवेद्य, दीप, धूप, फल समर्पित किये, प्रभु की भक्ति में चँवर ढुलाते हुए भक्ति नृत्य प्रस्तुत किये एवं 111 बार णमोकार महामंत्र का जाप कर णमोकार दिवस मनाया गया । इस अवसर पर चमेली, मंजू, इंदिरा, सीमा, कुशाल, संजू, मधु, प्रेमलता, संतरा, चंद्रकांता, रेणू एवं सरोज मौजूद थी। इसी क्रम में विश्व णमोकार दिवस के अवसर पर श्री दिगंबर जैन वर्धमान पाठशाला माणक चौक के बालकों द्वारा भी णमोकार मंत्र का जाप करते हुए भक्ति भाव के साथ पाठ किया गया। वर्धमान पाठशाला की अध्यक्ष संगीता बिलासपुरिया एवं व्यवस्थापक अशोक छाबड़ा ने बताया कि पंडित राजीव शास्त्री के निर्देशन में पाठशाला के बालकों ने णमोकार महामंत्र का जाप करते हुए नसियां परिसर की परिक्रमा लगाकर विश्व णमोकार दिवस मनाया। कार्यक्रम में कनक श्री महिला मंडल नैतिक एवं महिला मंडल की महिलाओं ने भी भाग लिया।

0 Response to "विश्व णमोकार दिवस मनाया"
एक टिप्पणी भेजें