Advertisement

जवाहर नवोदय विद्यालय छान के विद्यार्थियों ने किया जयपुर भ्रमण

जवाहर नवोदय विद्यालय छान के विद्यार्थियों ने किया जयपुर भ्रमण

 


टोंक। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय छान के कला अभिरुचि वाले विद्यार्थियों के दल ने राष्ट्रीय आविष्कार योजना के अंतर्गत एक दिवसीय जयपुर भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों ने पत्रिका गेट, जवाहर सर्कल, साइंस - टेक्नोलॉजी पार्क, आर्टिस्ट स्टूडियो भारती शिल्पकला, शिक्षा संकुल स्थित राजस्थान संगीत संस्थान, राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट, जे एल एन मार्ग स्थित जवाहर कला केन्द्र का भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान सबसे पहले विद्यार्थियों ने पत्रिका गेट का अवलोकन किया और जवाहर सर्कल के प्राकृतिक सौंदर्य का आस्वादन किया। मूर्तिकला आर्टिस्ट स्टुडियो भ्रमण के अन्तर्गत जवाहर नवोदय विद्यालय छान जिला टोंक के विद्यार्थियों ने देश के प्रसिद्ध मूर्तिकार महावीर भारती एवं ख्यात महिला मूर्तिकार श्रीमती निर्मला कुलहरी के आर्टिस्ट स्टुडियो भारती शिल्पकला प्रा. लि. का भ्रमण किया। यहां विद्यार्थियों ने क्ले मॉडलिंग, पीओपी, फाईबर कास्टिंग, मेटल कास्टिंग आदि विभिन्न मूर्तिकला तकनीकों पर साक्षात कार्य करते हुए कलाकारों को देखा और उनसे संवाद किया। मूर्तिकार महावीर भारती ने विद्यार्थियों को भ्रमण कराते हुए मूर्ति निर्माण के तकनीकी पहलुओं एवं बारीकियों को सरल माध्यम समझाया। मूर्तिकार श्रीमती निर्मला कुलहरी ने क्ले मॉडलिंग, भट्टी में मिट्टी में तैयार कलाकृतियों को पकाने, टेराकोटा, सिरेमिक्स पर विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। राजस्थान का एक मात्र संगीत महाविद्यालय राजस्थान संगीत संस्थान एवं प्रतिष्ठित प्रसिद्ध कला महाविद्यालय राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट का भ्रमण भविष्य की सृजनशील संभावनाओं को मार्ग प्रशस्त करेगा । विनोद कुमार शर्मा संगीत शिक्षक ने आशा जताई है कि देश के सर्वश्रेष्ठ उच्च अध्ययन संस्थानों का यह भ्रमण विद्यार्थियों को भविष्य की कॅरिअर संभावनाओं के लिए कार्य करने के लिए प्रेरणादायक सिद्ध होगा। विद्यार्थियों ने साइंस एवं टेक्नोलॉजी पार्क का अवलोकन किया और आयोजित विभिन्न वैज्ञानिक अध्ययन एवं खोज कार्यक्रमों पर विभिन्न 3डी फिल्म एवं एनिमेशन शो का आनंद लिया। भ्रमण कार्यक्रम संयोजक ताराचंद शर्मा कला शिक्षक ने बताया कि यह बहुत अभुतपूर्व एवं अविस्मरणीय यात्रा रही। विद्यालय प्राचार्य एस. सी. ध्यानी, उप-प्राचार्य राजीव चौहान, ताराचंद शर्मा कला शिक्षक, विनोद कुमार शर्मा टीजीटी संगीत, श्रीमती रिंकी मीणा टीजीटी हिन्दी, सुश्री रेणु सोयल परामर्शदाता आदि मौजूद थे।

0 Response to "जवाहर नवोदय विद्यालय छान के विद्यार्थियों ने किया जयपुर भ्रमण"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status