छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में BJP ने चौंकाया, अब राजस्थान में बढ़ी नेताओं की धड़कन!
जयपुर। बीजेपी ने छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सीएम के नाम की घोषणा करने के 24 घंटे के भीतर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के भी सीएम के नाम का एलान कर दिया. बीजेपी ने दोनों ही राज्यों में अपने सीएम के नाम से आम के साथ खास लोगों को भी हैरान कर दिया है. छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai) और मध्य प्रदेश में मोहन यादव (Mohan Yadav) को सीएम मनोनीत किया गया है. अब बीजेपी को राजस्थान के सीएम का एलान करना है। इन दो राज्यों के फैसले को देखकर अब राजस्थान बीजेपी में भी हलचल तेज हो गई है. ऐसी अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं कि संभवतः बीजेपी यहां भी वैसा ही प्रयोग करेगी और जिन नामों पर चर्चा हो रही है उनकी जगह किसी और को राज्य की कमान सौंपी जा सकती है. मंगलवार (12 दिसंबर) शाम 4 बजे प्रदेश कार्यालय में बैठक बुलाई गई है जबकि दोपहर 1ः30 बजे से बीजेपी के सभी नव-निर्वाचित विधायकों का रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा. शाम चार बजे के बाद किसी भी वक्त नए सीएम का एलान कर दिया जाएगा।
राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में 3 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आए. छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बीजेपी ने वापसी की तो मध्य प्रदेश में सरकार दोहराई है. इस बीच कई नामों पर अटकलें तेज हो गई हैं. वहीं, कुछ नेता ऐसे भी हैं जो अपने बयान के माध्यम से यह जाहिर करने में लगे हैं कि वह इस रेस में नहीं हैं।

0 Response to "छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में BJP ने चौंकाया, अब राजस्थान में बढ़ी नेताओं की धड़कन!"
एक टिप्पणी भेजें