Advertisement

क्षेत्र का विकास करना ही हमारी प्राथमिकता- डॉ प्रेमचंद बैरवा

क्षेत्र का विकास करना ही हमारी प्राथमिकता- डॉ प्रेमचंद बैरवा

उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा का नाथावत फार्म हाउस व RJ-26 होटल पर माला व साफा पहनाकर किया भव्य स्वागत 

(भागचंद कौशिक)

निवाई। राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा का शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित होटल आरजे 26 पर पंचायत समिति प्रधान रामअवतार लांगडी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुपट्टा, माला व साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया।



उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि क्षेत्र का विकास करना ही हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व में भारत की पहचान बनाई है उन्होंने कई जनकल्याणकारी योजनाएं लागू करके किसान एवं आमजन को लाभांवित किया है। इस अवसर पर पूर्व पंचायतराज मंत्री बाबूलाल वर्मा,नरेंद्र सिंह नाथावत,गणेश सिंह राजावत, सुरीला राजस्थान संपादक भागचंद शर्मा,पूर्व प्रधान ममता जाट, पूर्व शहर अध्यक्ष रामअवतार घाटी, शहर महामंत्री करणसिंह राजावत, सीताराम वर्मा, शंकर पडियार, जितेन्द्र विजय, आसाराम डोई, हरि गुर्जर, राजाराम कसाना, बाबूलाल मंडालिया, श्योजीलाल फौजी, मनोज पाटनी, रामावतार शर्मा, बुधराम मीणा, ओमप्रकाश वर्मा व लोकेश कुमार सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

0 Response to "क्षेत्र का विकास करना ही हमारी प्राथमिकता- डॉ प्रेमचंद बैरवा"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status