Advertisement

हरियाणा गौड ब्राह्मण समाज की बैठक कल

हरियाणा गौड ब्राह्मण समाज की बैठक कल

 

निवाई। अलियाबाद मोड पर स्थित अखिल हरियाणा गौड ब्राह्मण समाज के छात्रावास में रविवार को अखिल हरियाणा गौड ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष बद्रीनारायण सूरिया व समिति के अध्यक्ष ब्रजमोहन शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित होगी। जिला महामंत्री मांगीलाल शर्मा ने बताया कि रविवार को सुबह 10 बजें अखिल हरियाणा गौड ब्राह्मण बालिका छात्रावास में बैठक आयोजित होगी। जिसमें छात्रावास विकास, बालिका शिक्षा, छात्रावास समिति के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव करवाने, नवनिर्वाचित विधायक रामसहाय वर्मा का स्वागत समारोह करने, छात्रावास में कन्या महाविद्यालय का संचालन करने, छात्रावास में दो-तीन बडे हॉल का निर्माण करवाने, सौर ऊर्जा लगवाने, जिला अध्यक्ष एवं तहसील अध्यक्षों से प्राप्त प्रस्ताव व सुझाव सुझावों पर विचार करनेए छात्रावास में पानी व बिजली की सुचारू व्यवस्था करने सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

0 Response to "हरियाणा गौड ब्राह्मण समाज की बैठक कल"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status