Advertisement

 श्री राम मंदिर समिति जोधपुरिया के रामस्वरूप गुर्जर बने संयोजक

श्री राम मंदिर समिति जोधपुरिया के रामस्वरूप गुर्जर बने संयोजक



 निवाई | श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देव धाम जोधपुरिया में मंदिर प्रांगण में जोधपुरिया ग्राम पंचायत की समिति बनाई गई जिसका संयोजक रामस्वरूप गुर्जर को बनाया गया। समिति में सह संयोजक बाबूलाल गुर्जर, सामग्री प्रमुख देवराज गुर्जर, सह सामग्री प्रमुख हरि प्रजापत को बनाया गया। सदस्य के रूप में लालाराम नेकाड़ी, लक्ष्मण उपसरपंच, सरवन चौहान, कानाराम रगल, हरिराम गुर्जर छोरियां, कालूराम गुर्जर मनोहर पुरिया, मनफूल गुर्जर जगतपुरा, भगवान भोपा चुराडा को बनाया गया है। श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा खंड संयोजक रामकिशन बहादुरपुरा ने बताया 1 से 7 जनवरी 2024 तक हर घर में अक्षत, श्रीराम मंदिर तस्वीर, इतिहास का का पत्रक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर खंड कार्यवाहक सतीश पाटीदार ने श्रीराम जय राम जय जय राम मंत्र का सामूहिक जाप करवाया। 22 जनवरी 2023 पौष शुक्ला द्वादशी को बड़े पर्दे पर सभी राम भक्त श्रद्धालु जोधपुरिया ग्राम के लोग सामूहिक रूप से 11 से 1 बजे तक अयोध्या के कार्यक्रम को देखकर साक्षी बनेंगे।

0 Response to " श्री राम मंदिर समिति जोधपुरिया के रामस्वरूप गुर्जर बने संयोजक"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status