Advertisement

 नि:शुल्क यूनिफॉर्म व जर्सी विद्यार्थियों को वितरित की

नि:शुल्क यूनिफॉर्म व जर्सी विद्यार्थियों को वितरित की

राजकीय माध्यमिक विद्यालय सूरिया में निशुल्क पौशाक
 वितरित करते हुए।  

रिपोर्टर: (लक्ष्मी चंद शर्मा )

निवाई | भाजपा सरकार के काम संभालते ही सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों को निशुल्क विद्यालय पौशाक वितरण का कार्य शुरू हो गया है। राजकीय माध्यमिक विद्यालय सूरिया में राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई गई विद्यालय पौशाक वितरित की गई। प्रधानाचार्य कनेश मीणा ने बताया कि कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं को पौशाक वितरित की गई। 
राजकीय माध्यमिक विद्यालय सिरोही में निशुल्क पौशाक
वितरित सरपंच ।  

इसी प्रकार दतवास संवाददाता के अनुसार राजकीय प्राथमिक विद्यालय काला भाटा एवं बैरवा ढाणी मौजा स्कूल सिरोही में गुरुवार को कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को निशुल्क पौशाक जर्सी वितरित की गई। मुख्य अतिथि सुरेंद्र बेनीवाल ने पौशाक एवं जर्सियों का वितरण किया। प्रधानाध्यापक रामनारायण नेहरा ने बताया कि विद्यार्थियों को सरपंच सुरेन्द्र बेनीवाल की ओर से जर्सियां उपलब्ध करवाई गई हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अध्यापक रामनिवास गुर्जर ने की । 

राजकीय माध्यमिक विद्यालय राहोली में शिक्षक द्वारा उपलब्ध
 करवाई गये स्वेटर पहने हुए विद्यार्थी।  

उन्होंने इस अवसर पर मुख्यमंत्री नि:शुल्क यूनिफॉर्म वितरण व बाल गोपाल योजना के तहत दुग्ध वितरण योजना की सराहना की। सरकार की ओर से उपलब्ध कराई गई नई यूनिफार्म प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक  रामनारायण नेहरा, राधेश्याम योगी, कैलाश वर्मा सहित विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे। इसी प्रकार पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राहोली में विद्यालय में कार्यरत शिक्षक प्रेमचन्द बैरवा की ओर से छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरण किए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेन्द्रसिंह ने बताया कि सर्दी से बच्चों को राहत दिलवाने के लिए विद्यालय के भामाशाह शिक्षक प्रेमचन्द बैरवा की ओर  से बच्चो को गर्म स्वेटर वितरित किए गए है। विद्यालय परिवार ने भामाशाह शिक्षक बैरवा को स्वागत किया।  

0 Response to " नि:शुल्क यूनिफॉर्म व जर्सी विद्यार्थियों को वितरित की"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status