Advertisement

 विश्व णमोकार दिवस 24 को

विश्व णमोकार दिवस 24 को

(रिपोर्टर:लक्ष्मी चंद शर्मा )

निवाई | जैन धर्म एवं जैन समाज की प्रभावना के लिए कटिबद्ध संस्था सामुहिक जिनेन्द्र आराधना संस्था निवाई जयपुर फेडरेशन के तत्वावधान में देश-विदेश में विश्व णमोकार दिवस का आयोजन रविवार 24 दिसम्बर को किया जाएगा। संस्था के प्रचार के संयोजक विमल जौंला ने बताया कि जयपुर की सभी शाखाओं के सहयोग से प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी राजस्थान भारतवर्ष सहित विश्व के अनेक देशों में विश्व णमोकार दिवस मनाया जाएगा। संस्था के प्रचार संयोजक विमल पाटनी ने बताया कि 24 दिसंबर को अलीगढ़ में विमल जौंला के नेतृत्व में विश्व णमोकार दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा जिसमें संगीतमय णमोकार महामंत्र, संगीतमय भक्तामर स्त्रोत अनुष्ठान व भजन संध्या सहित अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।  विश्वभर में लगभग 500 से भी ज्यादा मन्दिरों, स्थानों व निवासों पर रात्रि 7:30 से 8:30 के बीच सामूहिक णमोकार की 1 माला और भजनों की प्रस्तुति से अपने जीवन को धन्य किया जाता है।

0 Response to " विश्व णमोकार दिवस 24 को"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status