तकनीकी खेती से ही उत्पादन में वृद्धि संभव- के.के.मंगल
शुक्रवार, 22 दिसंबर 2023
Comment
कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक ने किया निवाई क्षेत्र का दौरा
निवाई | कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक के.के.मंगल ने गुरुवार को उपखण्ड के गांव निवाई, बनस्थली, जोधपुरिया इत्यादि क्षेत्र का दौरा किया। कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक मंगल ने इस दौरान किसानों से कहा कि परम्परागत खेती के स्थान पर आधुनिक खेती अपनाएं और कम लागत में अधिक उत्पादन वाली फसलों का उत्पादन करें। जिससे किसानों के जीवन स्तर में सुधार होगा। वैज्ञानिक तकनीक से खेती करने से हम परम्परागत खेती की अपेक्षा अधिक मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं। कृषि की नई तकनीक अपनाने के साथ ही नैनो तकनीक का प्रयोग कृषि में किया जाने लगा है जिसके तहत नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के उत्पाद बाजार में आने लगे हैं। किसान इनका उपयोग करें। इनसे उत्पादन में बढोत्तरी होगी। उद्यान विभाग के उपनिदेशक राजेन्द्र कुमार सामोता ने कहा कि उद्यान विभाग द्वारा वर्तमान में पॉली हाउस, मल्च, फार्म पौण्, सिंचाई पाइपलाइन, फव्वारा संयन्त्र, फलों के बाग की स्थापना, सौर ऊर्जा, प्याज भण्डारण की योजनाओ का ऑनलाइन करके अधिक से अधिक लाभ उठा सकते हैं। कृषि अधिकारी कजोड़मल गुर्जर ने कहा कि बगीचा स्थापना, टिकाऊ खेती, सब्जी एवं फलदार पौधों के माध्यम से ही उत्पादन में वृद्धि संभव है। इस अवसर पर सहायक कृषि अधिकारी बिन्दिया मीणा, कृषि पर्यवेक्षक मनिता यादव, राजेश गुर्जर, रामेश्वर वर्मा, राजेश मीणा सहित कृषक मौजूद थे।

0 Response to " तकनीकी खेती से ही उत्पादन में वृद्धि संभव- के.के.मंगल"
एक टिप्पणी भेजें