Advertisement

 विद्यार्थियों को दी निशुल्क पौशाके

विद्यार्थियों को दी निशुल्क पौशाके


(रिपोर्टर लक्ष्मी चंद शर्मा)

निवाई | राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय करिरीया में निशुल्क के पोशाक वितरण किया गया। जिसमें एसएमसी अध्यक्ष राजेंद्रकुमार बैरवा एवं कार्यवाहक संस्था प्रधान श्रीराम बैरवा के तत्वावधान में वितरण की गई। छात्रों को आगे पढऩे और बढ़ाने के बारे में अध्यक्ष द्वारा उद्धोधन दिया गया साथ ही सर्दी से बचने के उपाय और सर्दी की आने वाली छुट्टियों में अधिक मेहनत कर बोर्ड में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए भी प्रेरणा दी गई। संस्था में बनवारीलाल शर्मा, भंवरलाल शर्मा, लाडबाई मीना, अनीता मीणा, सुगना खींची एवं मुकेशकुमार चौधरी तथा वरिष्ठ लिपिक आशु सैन सहित कई ग्रामीण व एसएमसी व एसडीएमसी के सदस्य मौजूद थे।  

0 Response to " विद्यार्थियों को दी निशुल्क पौशाके"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status