Advertisement

वाजपेयी ने देश को नई दिशा दी है- दिलीप इसरानी

वाजपेयी ने देश को नई दिशा दी है- दिलीप इसरानी


(रिपोर्टर:लक्ष्मी चंद शर्मा)

निवाई | स्थानीय नगरपालिका में सोमवार को नगरपालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। नगरपालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी की जयंती पर आज पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। वह भारत के तीन बार प्रधानमन्त्री बने थे। उन्होंने कहा कि वाजपेयी ने देश को नई दिशा दी है। उन्होंने देश में प्रधानमंत्री सडक योजना लागू करके गांव-गांव सहित सभी ढाणियों को शहरों से जोडा है जिससे वर्तमान में ग्रामीणों को भी आगे बढने के अवसर मिले रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय बाजपेयी के बताए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। इस दौरान नगरपालिका उपाध्यक्ष जितेंद्र चंवरिया, भाजपा नेता परशुराम कुमावत व राजकुमार करनानी ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. वाजपेयी ने अपना करियर पत्रकार के रूप में शुरू किया था और 1951 में भारतीय जन संघ में शामिल होने के बाद उन्होंने पत्रकारिता छोड दी। उनकी वाकपटुता और तर्क के आगे कोई टिक नहीं पाता था। इस अवसर पर भाजपा शहर अध्यक्ष अंकुर गुप्ता, करणसिंह राजावत, नितिन छाबडा, मनोज पाटनी, पार्षद शंकर घाटी, मौला सेन, श्याम टोडवाल, गोवर्धन जैन, जीतपाल गुर्जर, संजय वर्मा, शंकरलाल सैनी, रामविलास बलाई, कमलेश किराड व अल्लारखा सहित कई पार्षदों व कर्मचारियों ने नगरपालिका परिसर में अध्यक्ष दिलीप इसरानी के नेतृत्व में झाडू लगाकर श्रमदान कर स्व. वाजपेयी को स्वच्छतांजलि दी।

0 Response to "वाजपेयी ने देश को नई दिशा दी है- दिलीप इसरानी"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status