स्व.अटल बिहारी वाजपेयी देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री थे- रामअवतार लांगडी
(रिर्पोटर:लक्ष्मी चंद शर्मा)
निवाई। स्थानीय पंचायत समिति में प्रधान रामअवतार लांगडी के सानिध्य में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई। प्रधान रामअवतार लांगडी ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्रियों में से गिना जाता है। उन्हें हमेशा ही उनके शानदार भाषणों और अपनी बातचीत से दूसरों को प्रभावित करने के लिए जाना जाता है। वह समावेशी राजनीति से विरोधियों को भी अपने साथ लेकर चला करते थे। उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर को उनकी जयंती को देश सुशासन दिवस के रूप में मना रहा है। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी कैलाशचंद गुर्जर, भाजपा नेता बाबूलाल मण्डालिया, घनश्याम बैरवा, दयाराम गुर्जर व अनिलकुमार सहित कई जनप्रतिनिधियों व कर्मचारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजली दी।

0 Response to "स्व.अटल बिहारी वाजपेयी देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री थे- रामअवतार लांगडी"
एक टिप्पणी भेजें