Advertisement

सरकारी योजनाओं का लेवे अधिक से अधिक लाभ- रामअवतार लांगडी

सरकारी योजनाओं का लेवे अधिक से अधिक लाभ- रामअवतार लांगडी



(रिर्पोटर:लक्ष्मी चंद शर्मा)

निवाई। ग्राम पंचायत गुंसी में विकसित भारत संकल्प यात्रा 2023 शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रधान रामोतार लांगडी, उपखंड अधिकारी रविकांत सिंह, सरपंच सुनिता बैरवा, विकास अधिकारी रानू इंकिया, तहसीलदार अजीत बुंदेला व ग्राम विकास अधिकारी युगलकिशोर मीणा द्वारा मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। प्रधान रामअवतार लांगडी ने कहा कि आमजन को सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम क्षेर तक नहीं पहुंचेगा तब तक इन योजनाओं का कोई लाभ नहीं हैं। उपखंड अधिकारी रविकांत सिंह ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा 2023 शिविर में सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले जिसके लिए सरकार द्वारा यह यात्रा सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आयोजित की गई है। इस दौरान कृषि अधिकारियों द्वारा खेतों में ड्रोन से नैनो यूरिया का छिडकाव किया गया। इस अवसर पर कृषि अधिकारी केके मंगल, पूर्व सरपंच शंकरलाल सैनी, शंकर पडियार, बाबूलाल मंडालिया, घनश्याम बैरवा, महेश सैनी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

0 Response to "सरकारी योजनाओं का लेवे अधिक से अधिक लाभ- रामअवतार लांगडी"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status