शहर में निकाली पूजित अक्षत कलशयात्रा
अक्षत कलश यात्रा में उमडे श्रद्धालु
निवाई। अयोध्या मे 22 जनवरी को आयोजित भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य मंदिर बनकर तैयार हो रहा है। जिसको लेकर सोमवार को भव्य पूजित अक्षत कलश यात्रा निकाली गई। अक्षत कलश को लेकर अस्थल वाले बालाजी मंदिर में विधि विधान से पंडित महेश स्वामी के सानिध्य में मंत्रोचारण के साथ पूजा अर्चना की गई। पटेल रोड से अक्षत कलश की शोभायात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में सैकड़ो की संख्या में सैंकडों महिला पुरुष शामिल हुए। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की जनजागरूकता के लिए आयोजित अक्षत कलशयात्रा में सैंकडों श्रद्धालुओं में भारी उत्साह नजर आया। समारोह समिति संयोजक रामकिशन बहादुरपुरा ने बताया की कलशयात्रा अस्तल के बालाजी होते हुए बस स्टैंड से बड़े बाजार होते हुए चतुर्भुजजी के मंदिर पहुंची जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह जिला कार्यवाह जसराम ने उद्बोधन दिया। सह संयोजक राधेश्याम शर्मा ने बताया की इस दौरान हर चौराहे व तिराहे पर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। लोगों ने घरों की छतों और बाल्कनियों से फूल बरसाए। कलश यात्रा के दौरान महिलाएं मंगल गीत गाते चल रही थी। वही युवा केसरिया पताका लेकर साथ चल रहे थे। इस दौरान शहर जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। कलश यात्रा के दौरान भगवान श्रीराम की झांकी सजाई गई। कलशयात्रा संपन्न होने पर सभी बस्तियों और खंडों से आए पदाधिकारियों को कलश सौंपे गए। सह संयोजक मुकेश खटाणा ने बताया की अयोध्या में आयोजित महा आयोजन में शामिल होने के लिए पूजित अक्षत को गांव-गांव घर-घर तक पहुंचाने की पूरी तैयारी हो चुकी है। खंड स्तर पर पहुंचे कलश से अक्षत का वितरण गांवों में किया जाएगा और गांवों में इसे घर-घर दिया जाएगा। इस दौरान कार सेवकों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में विभाग सेवा प्रमुख सुरेश स्वामी, विश्व हिंदू परिषद जिला संगठन मंत्री पवन ओमप्रकाश विजय, उमराव सिंह, रामकिशन गुर्जर बहादुरपुरा, महेंद्र जैन, दीपेश चंवरीया, सुरेश पारीक, राहुल जायसवाल, दुष्यंत पारीक, जितेंद्र जैन, हेमंत मोदी, भवानी सोनी, आशीष जैन, पार्षद नितिन छाबड़ा, जितेंद्र विजय, जितेंद्र धरवाल, दिनेश सोनी, हेमंत बटावती, बबलेश विजयवर्गीय, रतन गुर्जर, प्रमिला खंडेलवाल, ममता खंगार, शांति देवी सहित सैकड़ो महिला पुरुष शामिल हुए।

0 Response to "शहर में निकाली पूजित अक्षत कलशयात्रा"
एक टिप्पणी भेजें