Advertisement

संत निवास पर एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का शुभारंभ

संत निवास पर एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का शुभारंभ

 


निवाई। दिगम्बर जैन महासमिति संभाग के तत्वावधान में संत निवास नसिंया जैन मंदिर पर एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया गया जिसमे शिविर 25 से 31 दिसंबर तक लगाया जाएगा। महासमिति निवाई संभाग मंत्री विमल जौंला ने बताया कि एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का शुभारंभ समाजसेवी धर्मचंद चंवरिया, दिगम्बर जैन महासमिति के अध्यक्ष हुकमचंद जैन, संरक्षक महावीरप्रसाद पराणा, मंत्री विमल जौंला एवं सत्यनारायण जैन ने आचार्य शान्तिसागर महाराज की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। शिविर में एक्यूप्रेशर सुजोक एवं वाईब्रेसन चिकित्सा द्वारा रोगोपचार कैम्प 21 वीं सदी का प्राकृतिक उपचार 8 दिन तक एक्यूप्रेशर पद्वति द्वारा सभी रोगियों को चिकित्सा दी जाएगी। शिविर में थेरेपिस्ट डॉ. विरेन्द्र जैन, डॉ. एसके चौधरी, डॉ. जेआर सारण सहित चिकित्सा टीम ने रोगियों को एक्यूप्रेशर चिकित्सा पद्धति के बारे में जानकारी दी। शिविर में मोटापा, ब्लडप्रेशर, मधुमेह, पेट के रोग, हरस, मसा, कब्ज, गैस, सरवाईकल दर्द, पुराना सिर दर्द, कमर दर्द, जोड़ों का दर्द, आंख, कान व नाक और गले की बिमारी सहित कई प्रकार के दर्द बिना दवाई एक्यूप्रेशर और चुम्बक चिकित्सा द्वारा हाथ और पैरों की नसे दबाकर किया। कार्यक्रम संयोजक महावीरप्रसाद पराणा ने बताया कि दिगम्बर जैन महासमिति के तत्वावधान मे 31 दिसंबर तक शिविर का आयोजन किया जाएगा। अस अवसर पर राजेन्द्र सेदरिया, सुनील चेनपुरा व कमलेश देवी चंवरिया सहित कई लोग मौजूद थे।

0 Response to "संत निवास पर एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का शुभारंभ"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status