छात्राओं को दिया जा रहा हैं कौशल प्रशिक्षण
निवाई। दीनदयाल कॉलोनी में स्थित कौशल विकास प्रशिक्षण सेंटर में मंजिल परियोजना प्रोजेक्ट के तहत ट्रेड परिधान पहनावा एवं गृहसज्जा के साथ कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर आयोजित करवाया जा रहा है जिसमे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बनस्थली की कक्षा 11 व 12 की 48 छात्राए भाग ले रही हैं। मंजिल प्रोजेक्ट के जिला समन्वयक ओमप्रकाश प्रजापत, कौशल विकास सेंटर के भरतलाल मीणा, उपप्रधानाचार्य मुकेशकुमार गुप्ता, व्यवसायिक प्रशिक्षक रीना शर्मा द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। समन्वयक ओमप्रकाश ने बताया कि ओजीटी प्रशिक्षण के दौरान बालिकाएं अपने-अपने विषय से सम्बन्धित प्रायोगिक कार्य का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी जिससे भविष्य में संबंधित व्यवसाय को प्राप्त करने में आसानी होगी व छात्राएं अपने विषय से जुडे अनेक प्रकार के व्यावहारिक व व्यवसायिक कौशल को जीवंत रूप से समझ पायेंगी। ओमप्रकाश ने बताया कि टोंक जिले के व्यवसायिक विषय संचालित कुल 18 विद्यालयों में मंजिल योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है जिनके द्वारा बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर काम किया जा रहा है जिससे बालिकाएं भविष्य में अपना व्यवसाय व बेहतर शिक्षा के विकल्प को स्वयं से समझ कर चयन कर सके।

0 Response to "छात्राओं को दिया जा रहा हैं कौशल प्रशिक्षण"
एक टिप्पणी भेजें