जांगिड समाज का तृतीय आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन का श्री गणेश विदाई व भामाशाह सम्मान समारोह संपन्न
पीपलू। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा तहसील पीपलू के तत्वावधान में आयोजित हुए तृतीय आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन के श्रीगणेश विदाई व भामाशाह सम्मान समारोह रविवार को श्रीभूतेश्वरनाथ मंदिर शिवालय प्रागण मे आयोजित हुआ। जिला मिडिया प्रभारी कृष्णकुमार जांगिड पीपलू ने बताया की कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रारी जिलाध्यक्ष महेश जांगिड भरनी, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कमलेश जांगिड बरवास व पीपलू तहसील तहसील सभा अध्यक्ष एडवोकेट हनुमानप्रसाद जांगिड़ रानोली ने की। वहीं अतिथियों द्वारा श्री गणेश व विश्वकर्मा पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम मे भामाशाहो का माला व साफा बंधवाकर सम्मान किया गया। इस दौरान आय व्यय का हिसाब देकर पदाधिकारियों व जोङो का समिति द्वारा सम्मानित किया। मंच संचालन प्रवक्ता सियाराम जांगिड डिग्गी ने किया। इस मौके पर आयोजित समारोह में अतिथियों ने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन से फिजूलखर्ची पर विराम लगता है। समाज के लोगों को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। साथ ही समाज के विकास पर भी बल दिया। इस अवसर पर टोंक तहसील अध्यक्ष राधेश्याम पालङी, उनियारा तहसील अध्यक्ष नारायण बालीथल, कोटखावदा तहसील अध्यक्ष सत्यनारायण जांगिड, जिला प्रभारी ओमप्रकाश समरावता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र चूली, मुख्य चुनाव अधिकारी शशिभूषण मेंहदवास, टोंक मंदिर अध्यक्ष रमेश जांगिड, युवा प्रकोष्ठ महामंत्री शम्भुदयाल खेङली, लल्लूराम, रामविलास सेदरिया, सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के अध्यक्ष शंकरलाल जांगिड बनवाङा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम कठमाणा, सह कोषाध्यक्ष कृष्णकुमार, महामंत्री केदारनारायण पीपलू, संयोजक ओमप्रकाश बगङी, युवा प्रकोष्ठ तहसील अध्यक्ष मनीष, सत्यनारायण लावा, शंकरलाल, भंवरलाल, रामप्रसाद, सीताराम, गणेश, सोनू, मखन, चंद्रप्रकाश, दीपू, मनदीप पीपलू, सत्यनारायण, शिवजीराम, सुरेश रानोली, छोटू, मोहन, सुरजीत टोडारायसिंह, अवधेश, गौरीशंकर लावा, गजान्द, राधेश्याम व नंदकिशोर कठमाणा सहित कई समाज बंधु मौजूद रहे।

0 Response to "जांगिड समाज का तृतीय आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन का श्री गणेश विदाई व भामाशाह सम्मान समारोह संपन्न"
एक टिप्पणी भेजें