Advertisement

इनरव्हील क्लब न्यू जैन ने गरीब बच्चों के साथ मनाया क्रिसमस

इनरव्हील क्लब न्यू जैन ने गरीब बच्चों के साथ मनाया क्रिसमस

 


टोंक । इनरव्हील क्लब न्यू जैन की और से क्रिसमस के अवसर पर गरीब बस्तियों में जाकर फ्रूट, ऊनी कपड़े, बिस्किट, चॉकलेट, टॉफी, जूते- चप्पल सहित गुड़ शक्कर तिल से बने खाद्य पदार्थो का वितरण किया गया। नवजात शिशुओं की माँ को दुग्ध थैली भी दी गयी। इनरव्हील क्लब न्यू जैन की अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंघल, डॉ. रितिका मेहता, ऋचा सिंघल, रीतिशा, क्रेयांश मेहता एवं अनाया ने बच्चो के साथ बहुत समय बिताया और उनके साथ खुशियों में शरीक हुए। बच्चे सांता क्लाज बनी अनाया सिंघल से गिफ्ट लेकर बहुत खुश हुए। अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंघल ने बताया कि उनका क्लब ये पखवाड़ा सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रहे है। इसी क्रम में वो जनवरी माह में अपैक्स हॉस्पिटल के माध्यम से एक बड़ा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर भी लगा रहे है।

0 Response to "इनरव्हील क्लब न्यू जैन ने गरीब बच्चों के साथ मनाया क्रिसमस"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status