Advertisement

बूचडख़ानों पर रोक लगाने के लिए अवैध बूचडख़ाना हटाओ समिति का किया गठन

बूचडख़ानों पर रोक लगाने के लिए अवैध बूचडख़ाना हटाओ समिति का किया गठन



(रिर्पोटर: अशोक शर्मा)

टोंक । शहर में चल रहे अवैध बूचडखानों पर प्रशासन द्वारा रोक लगाने के लिए अवैध बूचडख़ाना हटाओ समिति का गठन किया गया। समिति का संयोजक विष्णु गुप्ता टंकीवाले, सचिव एड. देवी प्रसाद तिवारीएवं मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता दुर्गेश गुप्ता को बनाया गया। बैठक के दौरान टोंक शहर के गणमान्य लोगों ने चल रहे अवैध बूचडख़ाने से होने वाली परेशानियां पर चर्चा की गई। समिति संयोजक विष्णु गुप्ता ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हाई-वे पर बना हुआ बूचडख़ाने पर सील किया हुआ है, लेकिन उसके आस-पास के क्षेत्र में उगे हुए घने बंबूलों व आस-पास के मकान में बड़ी संख्या में अवैध बूचडख़ाने चल रहे हैं, जहां पर घायल व बीमार पशुओं को बड़ी संख्या में काटा जा रहा है व उसके अपशिष्ट पदार्थ आस-पास के क्षेत्र में फेंके जा रहै है, जिसकी वजह से बहुत गंदी दुर्गंध उठती है, आस-पास की कॉलोनी में रहना भी दुश्वार हो रहा है एवं गंभीर बीमारियों की आशंका सदैव बनी रहती है । इन अवेध बूचडख़ानों को तुरंत प्रभाव से बंद करने के लिए समिति द्वारा जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, नगर परिषद को राज्य सरकार को ज्ञापन दिया जाएगा । बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष बेनी प्रसाद जैन, एड. बृजमोहन शर्मा, एड. अनिल कासलीवाल, बाबूलाल जैन, एड. विक्रम जैन, तारा खत्री, प्रमोद साईवाल, घनश्याम रघुवानी, गोलू जैन दतवास, ओम विजय सांखना, निहालचंद जैन, आशीष तिवारी, राकेश मोदी, गोविंद गर्ग, अनिल आंडरा, उत्तम जैन फुलेता, विवेक शर्मा, धरम संघी, अतुल गर्ग, दुर्गा शंकर शर्मा एवं राकेश गोयल आदि ने अपने-अपने विचार रखे।

0 Response to "बूचडख़ानों पर रोक लगाने के लिए अवैध बूचडख़ाना हटाओ समिति का किया गठन"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status