Advertisement

भामाशाहों ने विद्यालयों को स्मार्ट टीवी व इलेक्ट्रिक घंटी भेंट की

भामाशाहों ने विद्यालयों को स्मार्ट टीवी व इलेक्ट्रिक घंटी भेंट की

 


पीपलू। उपखंड क्षेत्र के नाथड़ी पंचायत के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढूढियां में भामाशाहों ने स्मार्ट टीवी एवं इलेक्ट्रिक घंटी भेंट की हैं। प्रधानाचार्य किशनलाल कुम्हार ने बताया कि विद्यालय के सेवानिवृत्त वरिष्ठ अध्यापक सत्यानारायण खटीक, उपप्राचार्य विक्रमसिंह ने स्मार्ट टीवी तथा शारीरिक शिक्षक रामपाल कुम्हार ने इलेक्ट्रिक घंटी विद्यालय को भेंट की हैं। स्मार्ट टीवी मिलने विद्यार्थी ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे। वहीं इलेक्ट्रिक घंटी मिलने से विद्यालय की शिक्षक व्यवस्था सुचारु चल सकेंगी। पूर्व में भी विद्यालय में भामाशाह सहायक विकास अधिकारी रामप्रसाद चौधरी ने 10 लाख 13 हजार रुपए से एक कक्षा-कक्ष मय बरामदे के बनाकर भेंट किया। वहीं अन्य भामाशाहों प्रिंटर, वाटर कूलर, आटा चक्की, पानी की मोटर व इन्वर्टर भेंट किए थे।

0 Response to "भामाशाहों ने विद्यालयों को स्मार्ट टीवी व इलेक्ट्रिक घंटी भेंट की"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status