समारोह पूर्वक किया जर्सियों वितरण,बच्चों का सर्दी से होगा बचाव
पीपलू। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रानोली में शनिवार को प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को जर्सी वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी पन्नालाल बैरवा, वरिष्ठ अतिथि सरपंच ममता सेनी व अध्यक्षता गोपाल लाल सैनी रहे। इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय के कक्षा 1 से 5 तक के सभी बालक बालिकाओं को जर्सियों का वितरण किया गया। मुख्य अथिति पन्नालाल बैरवा ने संबोधित करते हुए विद्यालय स्टाप द्वारा करीब बच्चों को सर्दी से बचाव के लिए जर्सी वितरण को अच्छी पहल बताया और इस के लिए सभी स्टाप को धन्यवाद दिया एवं बच्चों की पढ़ाई में कम समय होने से कोर्स पुरा करने व रिवीजन करने के लिए सभी स्टाप को निर्देश देते हुए सभी शिक्षकों को यथा संभव मदद करने के लिए कहा। सरपंच ममता सेनी ने भी अध्यापकों द्वारा बच्चों की मदद को सराहनीय पहल बताते हुए धन्यवाद दिया। प्रधानाचार्य प्रहलादलाल शर्मा ने बताया कि स्कूल आने वाले कहीं छोटे बच्चों के पास गर्म कपड़े नहीं होने से सर्दी से परेशान रहते थे। इस लिए सभी स्टाप के सहयोग से जर्सियों का वितरण किया गया है। बच्चे जर्सियां मिलने पर खुश नजर आए। इस अवसर पर उपसरपंच हरजीराम जांगिड,़ एसएमसी अध्यक्ष रामअवतार सेन, वार्ड पंच मेना स्वामी, एहसान नदाफी, रामबाबू सोलंकी, छोटूराम सैनी, व्याख्याता अर्जुनलाल गुर्जर, दीनदयाल शर्मा, अध्यापक धर्मचन्द जैन व रामरतन वर्मा सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

0 Response to "समारोह पूर्वक किया जर्सियों वितरण,बच्चों का सर्दी से होगा बचाव"
एक टिप्पणी भेजें