Advertisement

आर्यिका विकक्षा श्री माताजी का गुन्सी से तिजारा की ओर हुआ विहार

आर्यिका विकक्षा श्री माताजी का गुन्सी से तिजारा की ओर हुआ विहार

 


निवाई। सकल दिगम्बर जैन समाज सहस्त्र कूट गुन्सी के तत्वावधान मे चातुर्मास कर रहे भारत गौरव गणिनी आर्यिका विज्ञाश्री माताजी संघस्थ आर्यिका विकक्षाश्री माताजी का शुक्रवार को निवाई गुन्सी से तिजारा के लिए गाजे बाजे से विहार हुआ। इस दौरान विहार से पूर्व माताजी संघ ने भगवान शांतिनाथ के दर्शन किए। जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला ने बताया कि विहार से पूर्व मंगलाचरण बीना जैन ने किया। विहार कार्यक्रम में सहस्त्र कूट जिनालय अध्यक्ष अनिल जैन, बापूगांव अतिशय क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश जैन, जैन समाज के मंत्री महावीर प्रसाद पराणा, विजय गंगवाल, प्रेमचंद सांवलिया, अशोक चंवरिया, दिनेश गंगवाल, गणेशलाल जैन सवाईमाधोपुर ने श्रीफल चढाया। इस दौरान माताजी का पाद प्रक्षालन कर अगुवानी की। आर्यिका विकक्षाश्री माताजी संघ ने भगवान शांतिनाथ के दर्शन करके उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। जौंला ने बताया कि माताजी गुन्सी से विहार कर रामपुरा गांव पहुंचे वहां से विहार कर चाकसू बापूगांव पदमपुरा होते हुए तिजारा जाएंगे।

0 Response to "आर्यिका विकक्षा श्री माताजी का गुन्सी से तिजारा की ओर हुआ विहार"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status