कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जांगिड ने किया गांव का दौरा
शनिवार, 23 दिसंबर 2023
Comment
निवाई। अखिल भारतीय जांगिड महासभा के पूर्व जयपुर जिलाध्यक्ष एवं कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हरिशंकर जांगिड ने निवाई क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष जांगिड का गांव बहकवा में मनीष जांगिड के सानिध्य में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। प्रदेश उपाध्यक्ष जांगिड ने कार्यकर्ताओं से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करके जानकारी ली। इस अवसर पर प्रदेश प्रकाश खण्डवा, विष्णु जांगिड, पिन्टू सोहेला, हनुमान सूरिया, श्योजीराम रजवास, विष्णु बोली, रमेश मित्रपुरा, हनुमान बिसालू एवं रामसहाय जांगिड सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

0 Response to "कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जांगिड ने किया गांव का दौरा"
एक टिप्पणी भेजें