सर्दी के मेवों की बिक्री बढ़ी
मंगलवार, 12 दिसंबर 2023
Comment
निवाई। लगातार बढ रही सर्दी के चलते जहां एक ओर लोग शाम ढलते ही घर पहुंचने लगे है वहीं सर्दी के मेवे की बिक्री भी बढऩे लगी है। सर्दी की ठिठुरन ने लोगों को ऊनी वस्त्र पहनने के साथ-साथ शॉल ओढने के लिए विवश कर दिया हैं। शहर में सर्दी के मेवे गजक, पिण्ड खजूर, मूंगफली, फीणी सहित सर्दी के मौसम में खाई जाने वाली वस्तुओं की बिक्री में बढोतरी हो गई है। सोमवार को अचानक सर्द हवाओं के चलने से ठण्ड में और इजाफा हो गया है। ग्रामीण क्षेत्र में चौपालों पर लोग अलाव जलाकर हुक्के की गुडगुडाहट के साथ गुड्डï व मूंगफली के जायके का लुत्फ उठा रहे है। लोगों के घरों में सर्दी के चलते सुबह के खाने में बाजरे का खिचड़ा, मक्का का दलियां व ज्वार की खिचड़ी बनने लगी है।

0 Response to " सर्दी के मेवों की बिक्री बढ़ी"
एक टिप्पणी भेजें