दिव्यांग बालकों की सेवा को ही ईश्वर की सच्ची सेवा- विकास कठोड
130 दिव्यांग बालकों को जर्सी का किया वितरण
निवाई। योगेश शैक्षिक पुनर्वास एवं शोध संस्थान निवाई एवं लायंस क्लब निवाई के सौजन्य से दिव्यांग बालकों की सहायतार्थ आयोजित नि:शुल्क जर्सी वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लॉयन विकास कठोड, रीजनल चेयरपर्सन विशिष्ट अतिथि लॉयन संध्या टंडन जॉन चेयरमेन के सानिध्य में आयोजित हुआ जिसमें 130 दिव्यांग बालकों को जर्सी वितरण की गई। मुख्य अतिथि लॉयन खटोड़ एवं पूर्व भाजपा जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश गुप्ता ने दिव्यांग बालकों की सेवा को ही ईश्वर की सच्ची सेवा बताते हुए इस पुनीत कार्यों को समाज में आगे बढ़ाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि लॉयन विकास कठोड, लॉयन संध्या टंडन, प्रमुख समाज सेवी ओमप्रकाश गुप्ता, क्लब के अध्यक्ष पूर्व तहसीलदार ज्ञानचंद जैन, उपाध्यक्ष लॉयन अशोक अग्रवाल, संरक्षक हुकुमचंद जैन एवं पूर्व अध्यक्ष बृजमोहन शर्मा ने विद्यालय में पौधारोपण करके अन्य लोगों को भी पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर डॉ. रामजीलाल बैरवा, डॉ. अवधेश जैन, डॉ. राहुल जैन, लॉयन हेमंत बटावटी, लॉयन नितिन जैन ने दिव्याग बालकों की सेवा का मौका पाकर अन्य लोगों को भी दिव्यांगों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। क्लब के सचिव एवं संस्थान के संस्थापक व डायरेक्टर डॉ. सीताराम स्वामी ने अतिथियों एवं लायंस क्लब के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

0 Response to "दिव्यांग बालकों की सेवा को ही ईश्वर की सच्ची सेवा- विकास कठोड"
एक टिप्पणी भेजें