Advertisement

बच्चों में विज्ञान संकाय की आवश्यकता-डॉ. विनोदकुमार

बच्चों में विज्ञान संकाय की आवश्यकता-डॉ. विनोदकुमार

 


चतुर्भुजपुरा विद्यालय में लैब डे का हुआ आयोजन

निवाई। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चतुर्भुजपुरा में राज्य सरकार एवं शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार लैब डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ विनोदकुमार तिवारी एवं ब्लॉक शिक्षा कार्यालय के ओमप्रकाश गौतम द्वारा फीता काटकर किया गया। प्रभारी शिक्षक धर्मपाल यादव और रामकेश मीणा द्वारा लैब में संबंधित उपकरणों को विषय वार प्रदर्शित कर उनका प्रयोग बच्चों के सामने प्रस्तुत किया। इसमें भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान से संबंधित विभिन्न उपकरणों के साथ-साथ गणित एवं कंप्यूटर से संबंधित विभिन्न उपकरणों को प्रदर्शित किया गया। इस दौरान स्थानीय विद्यार्थियों द्वारा निरीक्षणकर्ता अधिकारी को विभिन्न उपकरणों के बारे में जानकारियां दी गई। कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विनोदकुमार तिवारी ने बताया बच्चों में विज्ञान संकाय खुलने के बाद इसमें काफी रुचि दिखाई जा रही है तथा विद्यार्थी विभिन्न उपकरणों का प्रयोग रुचि पूर्ण तरीके से कर रहे हैं। इस दौरान कंप्यूटर लैब प्रभारी राजेंद्रकुमार शर्मा, राजेश बैरवा, रामनारायण मीणा, भारती मीणा, ममता महावर, पदम मीणा, घमित सैनी, गोविंद शर्मा, राकेश माली, ओमप्रकाश प्रजापत, महेश शर्मा व सुकेश शालीवाल सहित समस्त स्टाफ मौजूद थे।

0 Response to "बच्चों में विज्ञान संकाय की आवश्यकता-डॉ. विनोदकुमार"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status