Advertisement

विकसित भारत संकल्प यात्रा के जागरूकता रथ एवं कैंपों में उमड़ रहे लोग

विकसित भारत संकल्प यात्रा के जागरूकता रथ एवं कैंपों में उमड़ रहे लोग

 


पात्र लोगों को मौके पर ही किया जा रहा है लाभान्वित

(रिर्पोटर:अशोक शर्मा)

टोंक। भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा के जागरूकता रथ एवं कैंप आमजन के लिए लाभकारी साबित हो रहे हैं। जिला कलेक्टर डॉ. ओमप्रकाश बैरवा ने बताया कि जागरूकता रथ एवं कैंपों के माध्यम से जिले के लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ उन्हें मौके पर ही लाभान्वित जा रहा है। जिला कलेक्टर ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मंगलवार को जिले के उपखंडों के विभिन्न गांवों में जागरूकता रथ एवं कैंपों का आयोजन किया गया। शिविरों में ग्रामीणों को कृषि विभाग द्वारा ड्रोन के माध्यम से खेतों में नैनो यूरिया के छिडक़ाव का प्रदर्शन कर आमजन को नवीन तकनीक की जानकारी दी गई। साथ ही आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अन्त्योदय योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, प्रधानमंत्री पोषण योजना, हर घर जल-जल जीवन मिशन, स्वामित्व योजना, जन-धन योजना, जीवन ज्योति योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन स्कीम, पीएम प्रणाम एवं नैनो फर्टिलाइजर्स जैसी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र आवेदकों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया।

आज इन स्थानों पर आयोजित होंगे विकसित भारत संकल्प यात्रा के कैंप

जिला कलेक्टर ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जागरूकता रथ एवं कैंपों का आयोजन 27 दिसंबर को सुबह ब्लॉक मालपुरा के ग्राम लांबाहरिसिंह में, दोपहर को बागड़ी में, ब्लॉक उनियारा के ग्राम श्योराजपुरा में, सुबह एवं दोपहर को सूथड़ा में जागरूकता रथ तथा कैंपों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ब्लॉक पीपलू के ग्राम नाथड़ी में सुबह एवं दोपहर को निम्हेड़ा में तथा टोंक ब्लॉक के ग्राम सोरण में सुबह एवं दोपहर को ग्राम देवपुरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जागरूकता रथ एवं कैंप आयोजित किए जाएंगे।

0 Response to "विकसित भारत संकल्प यात्रा के जागरूकता रथ एवं कैंपों में उमड़ रहे लोग"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status