समाज की एकता से ही समाज मजबूत होगा-मुरलीधर मीणा
मीणा समाज की बैठक सम्पन्न, नवीन कार्यकारिणी का हुआ शपथ ग्रहण व स्वागत
(रिर्पोटर:लक्ष्मी चंद शर्मा)
निवाई। नला रोड पर स्थित मीणा छात्रावास में रविवार को मीणा समाज ब्लॉक निवाई की मासिक बैठक का आयोजन अध्यक्ष मुरलीधर मीणा की अध्यक्षता में हुआ। अध्यक्ष मुरलीधर मीणा ने कहा कि समाज की एकता से ही समाज मजबूत होगा। मीडिया प्रभारी बुद्धराम मीणा गोरधनपुरा ने बताया कि बैठक में नये लाईब्रेरी भवन के निर्माण के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई। उन्होंने बताया कि छात्रावास भवन में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का निर्णय लिया गया। मासिक आय व्यय का हिसाब पेश किया गया तथा नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण करवाकर स्वागत किया गया। बैठक में राधाकिशन मीणा, जगदीश भगवतपुरा, महासचिव कैलाश मीणा, कोषाध्यक्ष श्योलाल गुड्डा, भंवर सरपंच, रामसहाय मीणा, पप्पू मीणा, पंचायत समिति सदस्य हनुमान प्रतापपुरा, रामकिशोर सीदडा, रमेश रामनगर, मांगीलाल, शंकर मीणा, लालचंद मीणा, लड्डू मीणा, रामजीलाल मीणा, एडवोकेट मेघराज मीणा, राजू मीणा, मुकेश मीणा, बुद्धि नारेड़ा, राजाराम मीणा, कन्हैयालाल भरथला, गंगाधर मीणा व रामोतार बंशीपुरा सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

0 Response to "समाज की एकता से ही समाज मजबूत होगा-मुरलीधर मीणा"
एक टिप्पणी भेजें