सांची-सांची कह दे बाबा म्ह थारी कोण लांगू
निवाई। इन्दिरा विस्तार कॉलोनी में श्याम भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान बाबा श्याम की फूलों से आकर्षक झांकी सजाई गई। भजन संध्या का शुभारंभ गायक कलाकार राजेश शर्मा, सत्यनारायण गोयल व गायिका सुनिता बडागांव ने गणेश वंदना के साथ किया। भजन गायिका सुनिता बडागांव ने सांची-सांची कह दे बाबा म्ह थारी कोण लांगू, नैणा नीचा कर ले श्याम न रिझावली कांई, तेरे नाम से ही मेरी पहचान है सांवरे सहित कई भजन प्रस्तुत किए। गायक कलाकार सत्यनारायण गोयल ने श्रीराम जानकी बैठे है मेरे सीने में, रात श्याम सपने में आए, तूने खूब दिया रे मेरे श्याम, श्याम चूडी बेचने आया व गायक राजेश शर्मा ने थाली भरकर ल्याई र खीचडो ऊपर सूं डाली घी की बाटकी, जिमो जी म्हारा श्याम धणी जिमाव बेटी जाट की, अरी सखी मंगल गाओजी, समय को भरोसो कोन कब पलटी मार जावे जी सहित कई भजन प्रस्तुत किए। भजनों पर श्रद्धालुओं ने जमकर भक्ति नृत्य किया। इस दौरान बाबा श्याम बाबा की आरती करके प्रसादी वितरित की गई। इस अवसर पर आयोजक राजेश शर्मा व सुमन शर्मा सहित पूर्व पार्षद बालकिशन शर्मा, रामकिशन गुर्जर बहादुरपुरा, बजरंगलाल मीणा, सर्वेश द्विवेदी, लक्ष्मीचंद शर्मा, मुकेश अग्रवाल, गिरधारीलाल जैन, महेंद्र जैन, रीना द्विवेदी, राज गोयल, हेमलता शर्मा, शिमला शर्मा, कृष्णा जैन, पूजा शर्मा, अमन शर्मा, कृष्णकुमार शर्मा, हिमानी शर्मा, शिवानी शर्मा, रुचि जैन, प्राची जैन व तनु जैन सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।

0 Response to "सांची-सांची कह दे बाबा म्ह थारी कोण लांगू"
एक टिप्पणी भेजें