उडने लगी पतंगे
सोमवार, 25 दिसंबर 2023
Comment
(रिर्पोटर:लक्ष्मी चंद शर्मा)
निवाई। मकरसंक्रान्ति 14 जनवरी की है। लेकिन अभी से शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मकरसक्रान्ति के पर्व से पहले से ही युवक-युवतियों में पतंगबाजी को लेकर देर शाम तक काफी उत्साह देखा जा रहा है। जिसके चलते आसमान में रंग-बिरंगी पतंगे दिखने लगी है। दिनभर वो काटा-वो मारा की आवाजे सहित स्पीकरों की अवाजे सुनाई देने लगी है। शीतकालीन अवकाश के चलते सुबह सूर्योदय के साथ ही बालक छतों पर पहुंचकर पतंग उडाने में मशगूल हो जाते हैं। छतों पर लगे टेप व डेक सहित अनेक ध्वनियंत्रों की आवाजे गुंजने लगी है। बच्चों के साथ बडेे बुजुर्ग भी मकानों की छतों पर धूप एवं चाय सहित पतंगबाजी का लुप्त उठा रहे है।

0 Response to "उडने लगी पतंगे"
एक टिप्पणी भेजें