कोहरे से जनजीवन होने लगा प्रभावित
सोमवार, 25 दिसंबर 2023
Comment
(रिर्पोटर:लक्ष्मी चंद शर्मा)
निवाई। उपखण्ड मुख्यालय पर गुरुवार की सुबह छाए कोहरे से जनजीवन प्रभावित होने लगा है एवं राष्ट्र्रीय राजमार्ग पर भी चलने वाले वाहन भी प्रभावित होने लगे हैं। पिछले दो दिन से छा रहे कोहरे के चलते सुबह के समय नो बजे तक भी राष्ट्र्रीय राजमार्ग पर वाहनों को चलाने के लिए चालकों को हेड लाइटों का प्रयोग करना पडा रहा हैं। शहर में कोहरे को लेकर सुबह 10 बजे तक भी धुंध छाई रहती है। कोहरे के चलते शाम ढलने के साथ ही बाजारो में सन्नाटा होने लगा है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में भी सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेने लगे हैं। इस दौरान दिन में धूप निकलने से लोगों ने राहत महसूस की। लोगों को अब धूप सुहानी लगने लगी है।

0 Response to "कोहरे से जनजीवन होने लगा प्रभावित"
एक टिप्पणी भेजें