Advertisement

श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सामग्री वितरण समारोह व शोभायात्रा आज

श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सामग्री वितरण समारोह व शोभायात्रा आज

निवाई। श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर शहर में विशाल सोभायात्रा निकाली जाएगी। समिति के संयोजक रामकिशन गुर्जर व सहसंयोजक मुकेश खटाणा ने बताया की सोमवार को बालाजी के मंदिर, पारीक धर्मशाला, पटेल रोड निवाई से शोभायात्रा धर्म ध्वज और गाजे बाजे के साथ अयोध्या से आए पूजित अक्षत कलश व अन्य सामग्री के साथ चतुर्भुजजी के मंदिर पर पहुंचेगी जहां सामग्री स्थापना की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर सामग्री वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। सहसंयोजक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि व्यवस्थानुसार शहर की पांच बस्तियों में व ग्रामीण क्षेत्र के 12 मंडलों पर सामग्री वितरण किया जाएगा। 1 से 7 जनवरी तक प्रत्येक हिंदू घर तक सामग्री पहुंचाई जाएगी। समारोह में कार सेवकों का सम्मान भी किया जाएगा।

0 Response to "श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सामग्री वितरण समारोह व शोभायात्रा आज"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status