Advertisement

उद्घाटन मैच भांवती क्रिकेट क्लब ने जीता,मैन ऑफ द मैच अशोक लांगडी रहा

उद्घाटन मैच भांवती क्रिकेट क्लब ने जीता,मैन ऑफ द मैच अशोक लांगडी रहा

 


(
रिर्पोटर:लक्ष्मी चंद शर्मा)

निवाई। गांव भांवता मे रविवार को चतुर्थ क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन कमेटी के अध्यक्ष हेमसिंह ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नरेंद्र जयसिंहपुरा, विशिष्ट अतिथि पार्षद गिराज जाट, सरपंच मदन मीणा, वरिष्ठ नेता सीताराम शर्मा, समाजसेवी राजेंद्र यार्ड द्वारा बॉल के शॉट मारकर किया। क्रिकेट प्रतियोगिता में 21 टीमों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि नरेंद्र जयसिंहपुरा ने कहा कि समय-समय पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन होना चाहिए। खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से प्रतिभाएं निकलकर सामने आती है। प्रत्येक युवा शिक्षा के साथ अनेक गतिविधियों में भी भाग लेकर आगे बढ़ सकता है। इस दौरान सलेंद्र अध्यापक, बनवारीलाल शर्मा, जगदीश पूर्व सरपंच, दामोदर शर्मा, मनीष शर्मा, रामजीलाल, हनुमान चौधरी, हरीशंकर मंडालिया, रोहित सीआर, मूलचंद पहाडिय़ा, संचालन सुनील शर्मा सहित कई ग्रामीण मौजूद थे। प्रतियोगिता के सदस्य विशाल शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता रहने वाली टीम को 21 हजार रूपए और ट्रॉफी व उपविजेता टीम को 11 हजार रुपए और ट्रॉफी दी जाएगी। क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खिलाड़ी को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच भावती क्रिकेट क्लब व थूनी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। जिसमे 30 रन से भावती क्रिकेट क्लब विजेता घोषित हुई। इस दौरान मैन ऑफ द मैच अशोक लांगडी रहा।

0 Response to "उद्घाटन मैच भांवती क्रिकेट क्लब ने जीता,मैन ऑफ द मैच अशोक लांगडी रहा"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status