Advertisement

सम्मान से प्रतिभाओं को मिलती है आगे बढऩे की प्रेरणा- रामखिलाड़ी मीना

सम्मान से प्रतिभाओं को मिलती है आगे बढऩे की प्रेरणा- रामखिलाड़ी मीना

 


निवाई। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खिडग़ी में सदस्यों व ग्रामीणों द्वारा खो-खो खेल में राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने वाले खिलाडियों का सम्मान किया गया जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य रामखिलाड़ी मीना ने कहा कि प्रतिभाओं को सम्मानित करने पर उन्हें आगे बढऩे की प्रेरणा मिलती है। व्याख्याता हनुमान फागणा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी खिडग़ी के दर्जनों छात्र-छात्राओं ने राज्य स्तर पर भाग लिया था जिनमें से कक्षा 12 के छात्र यशपाल गुर्जर व कक्षा 11 के छात्र प्रवीण बैरवा ने नासिक, महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने माता-पिता, विद्यालय, गांव, जिले व राज्य का नाम रोशन किया है। नासिक से लोटने पर ग्रामीणों द्वारा शुक्रवार को खेल प्रतिभाओं व शारीरिक शिक्षक रामकिशन गुर्जर को सम्मानित किया। इस अवसर पर रतनलाल जाट, देवालाल गुर्जर, पुष्पा, कोशल्या, एसीमा, कानाराम, अशोक, एकता, अमर, अंकित, ज्योति, कीर्ति, गजेंद्र, देवराज, सरीता, ममता आदि उपस्थित थे।

0 Response to "सम्मान से प्रतिभाओं को मिलती है आगे बढऩे की प्रेरणा- रामखिलाड़ी मीना"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status