गणेश विदाई एवं भामाशाहों का सम्मान समारोह कल
शनिवार, 23 दिसंबर 2023
Comment
(रिर्पोटर: ओपी शर्मा)
पीपलू।अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा पीपलू द्वारा आयोजित तृतीय आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर गणेश विदाई एवं भामाशाहों का सम्मान समारोह रविवार 24 दिसंबर को आयोजित होगा। जिला मीडिया प्रभारी कृष्णकुमार जांगिड पीपलू ने बताया कि समारोह भूतेश्वरनाथ मंदिर शिवालय प्रांगण पर होगा। कार्यक्रम को लेकर विश्वकर्मा मंदिर में तहसील सभा अध्यक्ष एडवोकेट हनुमानप्रसाद जांगिड रानोली, सामूहिक विवाह सम्मेलन अध्यक्ष शंकरलाल जांगिड बनवाङा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। जिसमें समारोह की व्यवस्था लेकर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर महामंत्री केदार नारायण, ओमप्रकाश जांगिड, मक्खन, लखन, मनीष, गणेश, मनदीप, भंवरलाल व सीताराम सहित कई लोग मौजूद थे।

0 Response to "गणेश विदाई एवं भामाशाहों का सम्मान समारोह कल"
एक टिप्पणी भेजें