विद्यार्थियों को दी निशुल्क पौशाके
शनिवार, 23 दिसंबर 2023
Comment
(रिर्पोटर:ओपी शर्मा)
पीपलू। राजकीय उच्च उच्च माध्यमिक विद्यालय सन्देडा में शुक्रवार को विद्यार्थियों को निशुल्क पौशाके वितरित की गई। प्रधानाचार्य पन्नालाल बैरवा ने बताया कि राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजनान्तर्गत कक्षा 1 से 8 तक के 112 विद्यार्थियों को निशुल्क पौशाके वितरित की गई। विद्यार्थी पौशाके पाकर खुश नजर आए। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को सिलाई के 200 रूपये उनके खाते में जमा करवाये जाएगें। इस अवसर पर एसडीएमसी सदस्य उम्मेदकंवर, बलवीर सीमार, कृष्ण कुमार बैरवा, जगदीश नारायण बुनकर, सीताराम मीणा, नफीस अहमद कुरेशी, नफीस मिया सहित कई विद्यार्थी मौजूद थे।

0 Response to "विद्यार्थियों को दी निशुल्क पौशाके"
एक टिप्पणी भेजें