Advertisement

क्षेत्र में विकास की कोई कसर नहीं छोडी जाएगी-रामसहाय वर्मा

क्षेत्र में विकास की कोई कसर नहीं छोडी जाएगी-रामसहाय वर्मा

 

गौ माता की सेवा ईश्वर की सच्ची सेवा है-दिलीप इसरानी

निवाई। इंदिरा विस्तार कॉलोनी में स्थित गौशाला में शनिवार को धर्मार्थ सेवा संस्थान के तत्वाधान में गौ सवामणी एवं गौ सेवा एम्बुलेंस वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि विधायक रामसहाय वर्मा एवं अध्यक्षता कर रहे नगरपालिका 

अध्यक्ष दिलीप इसरानी द्वारा गौ माता को गुड एवं काकडे खिलाकर गौ सवामणी का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि विधायक रामसहाय वर्मा ने कहा कि जिस प्रकार लोगों ने प्यार एवं स्नेह दिया है इसी प्रकार क्षेत्र में विकास की कोई कसर नहीं छोडी जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हो रहे भ्रष्टाचार को समाप्त किया जाएगा एवं भ्रष्टाचार अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में भी गुणवत्तापूर्ण सडकों का निर्माण होगा। इसी प्रकार शिक्षा, चिकित्सा व बिजली सहित सभी क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। नगरपालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी ने कहा कि गौ माता की सेवा ईश्वर की सच्ची सेवा है। उन्होंने गौ सेवकों के गौ सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि गौ सेवक धन्यवाद के पात्र हैं जो कीमती समय निकालकर 24 घंटे गौ माता की सेवा करते हैं। उन्होंने बताया कि नगरपालिका के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्य करवाएं जा रहे हैं एवं शहरवासियों को मकानों के पटटे बनवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शहर में हजारों मकानों के पट्टे जारी करके लोगों को मालिकाना हक दिया गया है। इस दौरान धर्मार्थ सेवा संस्थान द्वारा गौ सेवादल को निशुल्क गौ सेवा एम्बुलेंस दी गई। जिसको लेकर मुख्य अतिथि विधायक रामसहाय वर्मा एवं नगरपालिका अध्यक्ष व धर्मार्थ सेवा संस्थान के अध्यक्ष दिलीप इसरानी ने गौ सेवकों को एंबुलेंस की चाबी सौंपी जिससे गौ सेवकों में खुशी की लहर दौड गई। इस अवसर पर पार्षद परशुराम कुमावत, शंकर घाटी, भाजपा शहर अध्यक्ष अंकुर गुप्ता, महामंत्री जितेंद्र विजय, करणसिंह राजावत, रामप्रसाद महाराजपुरा, नितिन छाबडा, रवि अग्रवाल, केदार खंडेलवाल, मदनलाल वर्मा, केदार जायसवाल, जीतपाल गुर्जर, लोकेश बैरवा, संजय वर्मा, शंकरलाल सैनी, रामविलास बलाई, सुरेश पराना, गिर्राज जाट, लालचंद सैनी, कमलेश किराड, अल्लारखा, प्रहलाद सैनी सहित कई पार्षद एवं गौ सेवक मौजूद थे।


0 Response to "क्षेत्र में विकास की कोई कसर नहीं छोडी जाएगी-रामसहाय वर्मा"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status