सिरोही स्कूल में 111 विद्यार्थियों को यूनिफार्म का वितरण किया
निवाई। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरोही में शनिवार को विद्यार्थियों को यूनिफर्म का वितरण किया। मुख्य अतिथि सरपंच प्रमिला बेनीवाल ने विद्यार्थियों को सरकार द्वारा दी गई निशुल्क यूनिफॉर्म का वितरण किया। सरपंच ने यूनिफॉर्म ड्रेस वितरण के दौरान कहा कि सभी बच्चों को मन लगाकर पढऩे व नियमित स्कूल आने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के नवीन राव ने बताया कि 111 विद्यार्थियों को निशुल्क यूनिफॉर्म का वितरण किया गया। इसी दौरान कक्षा 1 से 5 तक के 46 छात्र-छात्राओं को विद्यालय स्टाफ की ओर से जर्सी का वितरण किया गया। इस अवसर पर सुरेंद्र बेनीवाल, वार्डपंच जगदीश सोनी, प्रधानाचार्य शिवराज महावर, पवनकुमार शर्मा, लक्ष्मीबाई शर्मा, लड्डूलाल मीणा, पप्पूलाल बैरवा, हंसराज गुर्जर, प्रमोदकुमार मिश्रा, बनवारीलाल बैरवा, शिवराज गुर्जर, जंसी लाल गुर्जर, गोरूलाल बैरवा, राजेशकुमार यादव, शांति देवी शर्मा, बरखा चौधरी, सागर गुर्जर, कृष्ण शर्मा, गुरुवचन चौधरी, विष्णु कुमार शर्मा, सीताराम बेनीवाल सहित विद्यालय के कई छात्र छात्राएं मौजूद थे।

0 Response to "सिरोही स्कूल में 111 विद्यार्थियों को यूनिफार्म का वितरण किया"
एक टिप्पणी भेजें